19 Apr 2024, 12:46:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन करेगा पेरू ब्यूनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2021 10:50AM | Updated Date: Sep 7 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयर्स। लैटिन अमेरिकी देश पेरू कोरोना संक्रमण की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का उत्पादन करेगा और दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बन गयी है। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण के बिना पूर्ण आर्थिक सुधार नहीं होगा ... मैं आपको सूचित करता हूं कि पेरू और रूस की सरकारों के बीच वार्ता के परिणामस्वरूप देश में स्पूतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन के लिए एक संयंत्र खोलने पर सहमति बनी है।’’ 
 
गौरतलब है कि रूस के स्पूतनिक वी वैक्सीन के कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 83 फीसदी तक प्रभावी होने के दावे के बाद इस वैक्सीन की मांग बढ़ गयी है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कुछ समय पहले यह दावा किया। इसके अलावा, स्पूतनिक वी की उत्पादक कंपनी का कहना है कि वैक्सीन ‘कोरोना वायरस के सभी नये स्ट्रेन’ के खिलाफ प्रभावी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »