18 Apr 2024, 12:38:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा के संघीय चुनावों में बंगलादेशी मूल के आठ प्रत्याशी मैदान में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2021 5:27PM | Updated Date: Sep 6 2021 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। कनाडा में 20 सितंबर को होने वाले 44 वें संघीय चुनाव में बंगलादेशी मूल के आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन आठ प्रत्याशियों को कनाडा की मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवार बनाया है जिनमें कंजरवेटिव पार्टी ने दो, लिबरल पार्टी ने एक , एनडीपी ने चार और ग्रीन पार्टी ने एक को प्रत्याशी घोषित किया है।
 
 इनमें से एक नामिर रहमान है जो बंगलादेश के बोगरा जिले से संबंधित हैं और वह ढाका में पले बढ़े तथा पढ़ाई के बाद 25 वर्ष पहले बंगलादेश से कनाडा चले गए थे। उन्होंने यहां वेगनर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पढ़ाई की और बाद में एनडीपी पार्टी से जुड़ गए। वह अल्बर्टा प्रांत के प्रधानमंत्री राचेल नातले के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं।
 
वह तीसरी बार इसी पार्टी के टिकट पर पहले की तरह ही नियाग्रा पश्चिम सीट पर चुनाव लड रहे हैं। इससे पहले के दो चुनावों में उन्हें कंजरवेटिव पार्टी के डीन एलिसन ने हराया था और इस समय वह ऊर्जा मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार हैं।
 
युवा बंगलादेशी- कनाडाई नागरिक सन्नी मी को ग्रीन पार्टी ने अशहोया सीट से प्रत्याशी बनाया है।इससे पहले वह टोरंटो सीट से सिटी कौंसिल के लिए लडे थे और इस बार संघीय चुनाव में  हिस्सा ले रहे हैं।
 
अन्य छह बंगलादेशी मूल के नागरिकों में अफरोजा हौसेन लिबरल पार्टी से अशहोआ सीट पर, मोहसिन भुइंया  कंजरवेटिव पार्टी के टिकट पर टोरंटो में स्कारब्रो दक्षिण सीट , एनडीपी के फैज कमाल स्कारब्रो केन्द्रीय सीट और एनडीपी के खालिश अहमद अल्बर्टा सीट पर चुनाव लड रहे हैं।
इनके अलावा गुलशन अख्तर और सैयद मोहसिन कंजरवेटिव पार्टी के टिकट पर वेंकुवर शहर की सोरी- न्यूटन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। सैयद मोहसिन ढाका में एक बार सांसद रह चुके हैं और उनमें पिताजी एस ए खालिक ढाका   के मीरपुर से बीएनपी पार्टी से नेता हैं।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »