19 Apr 2024, 03:45:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने महिला प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2021 7:00PM | Updated Date: Sep 4 2021 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान ने यहां महिला अधिकार रैली को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलायी और महिला प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक महिला अधिकारों के समर्थन में राष्ट्रपति भवन के समीप रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया गया। 
 
तालिबान मूवमेंट ने देश की राजनीति से महिलाओं को बाहर रखे जाने की योजना की घोषणा की है और यह भी कहा गया है कि केवल हिजाब पहनने वाली अफगान महिलाओं को ही शिक्षा और काम मिल सकेगा। तालिबान कर इस घोषणा के विरोध में राजधानी काबुल के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन की रिपोर्टें हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »