20 Apr 2024, 07:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान पर संरा के प्रस्ताव पर रूस ने नहीं किया मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2021 2:34PM | Updated Date: Aug 31 2021 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। रूस ने अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर यह कहते हुए मतदान नहीं किया कि दस्तावेज में आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह के बारे में उल्लेख नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने अपने बयान में कहा कि आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि के बावजूद दस्तावेज पर आईएस और पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामी मूवमेंट के खिलाफ संघर्ष को लेकर उल्लेख नहीं किया। 
 
संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने कहा कि उनके देश ने चर्चा में भाग लिये जाने के बावजूद  मतदान से परहेज किया क्योंकि उसे प्रस्ताव की सामग्री के संतुलन के बारे में संदेह था  और उसमें प्रस्तावित संशोधनों को पूरी तरह से अपनाया नहीं गया। उन्होंने कहा , ‘‘ काबुल में हुए आतंकवादी हमले से एक बार फिर साबित हो गया कि अफगानिस्तान में आतंकवादियों को नेस्तानाबूद करने का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है। विदेशी सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी से विभिन्न आतंकवादी संगठनों को अपने पैर जमाने का मौका मिलने की पूरी संभावना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »