23 Apr 2024, 20:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी होने का किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2021 10:45AM | Updated Date: Aug 31 2021 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी होने का स्वागत किया है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। अमेरिका ने घोषणा की है कि अफगानिस्तान से उसके सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है। 
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों का अंतिम समूह सोमवार की आधी रात को काबुल हवाई अड्डे से रवाना हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह हमारा देश पूरी तरह आजाद हो गया है।’’       
अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि मंगलवार ( 31 अगस्त) तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी हो जाएगी। इस निर्धारित समय सीमा के एक दिन पहले सोमवार रात को अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों और गैर-सैन्य कर्मियों के अंतिम समूह को लेकर अमेरिकी विमान काबुल हवाई अड्डे से रवाना हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »