29 Mar 2024, 17:20:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानलेवा साबित हो सकता है तूफान ‘इडा’: बिडेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2021 10:46AM | Updated Date: Aug 30 2021 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चेतावनी दी है कि तूफान ‘इडा’ जानलेवा साबित हो सकता है और साथ ही उन्होंने इससे प्रभावित होने वाले राज्यों को सभी आवश्यक संघीय सहायता उपलब्ध कराने का वादा भी किया है। 
 
तूफान ‘इडा’ रविवार को अमेरिका के लुइसियाना राज्य के तट से टकराने से कुछ घंटे पहले ही श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया। यह तूफान 240 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से लुइसियाना तट से टकराया। इस बीच अमेरिका में लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में तूफान ‘इडा’ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
 
न्यू ऑरलियन्स शहर के आपातकालीन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि शहर में अब बिजली की आपूर्ति केवल जनरेटर के माध्यम से ही हो पा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »