24 Apr 2024, 08:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटिश सैनिकों को लेकर अंतिम विमान काबुल हवाई अड्डे से रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2021 11:51AM | Updated Date: Aug 29 2021 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के सैनिकों को अफगानिस्तान से लेकर जाने वाला आखिरी विमान वहां की राजधानी काबुल के हवाई अड्डे से रवाना हो गया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 
अफगानिस्तान में ब्रिटेन के राजदूत लॉरी ब्रिस्टो के मुताबिक पिछले दो हफ्तों में काबुल से लगभग 15,000 ब्रिटिश और अफगान नागरिकों को निकाला है। इस अभियान में करीब 1000 सैनिकों के साथ ही राजनयिक और नागरिक कर्मियों ने भागीदारी की। 
 
इससे पहले शनिवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। तीनों नेताओं ने क्षेत्रीय शरणार्थियों के लिए मानवीय सहायता के साथ-साथ अपने नागरिकों और स्थानीय कर्मचारियों तथा शरण की आवश्यकता वाले लोगों को अफगानिस्तान से निकासी को प्राथमिकता  दिये जाने पर सहमति जतायी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »