18 Apr 2024, 11:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन की ‘रेड लिस्ट’ में बना रहेगा पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2021 11:11AM | Updated Date: Aug 27 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पाकिस्तान को उस समय फिर एक झटका लगा जब  ब्रिटेन सरकार ने अपने देश में यात्रा प्रतिबंधों को लेकर उसे ‘रेड लिस्ट’ से हटाने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग और ब्रिटिश पाकिस्तानी सांसद ब्रिटेन की सरकार के साथ सूची से हटाने के लिए हफ्तों से पैरवी में लगे थे। ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को यात्रा प्रतिबंधों की समीक्षा की और फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया। ब्रिटेन सरकार का यह पाकिस्तान के उन यात्रियों के लिए एक झटका है , जिन्हें यहां आने पर 2,250 पौंड के खर्च पर 10 दिन के लिए होटल  क्वारंटीन में रहना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »