18 Apr 2024, 21:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के हेनान प्रांत में बारिश का कहर, मरने वालो की संख्‍या हुई 56

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 1:39PM | Updated Date: Jul 24 2021 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में शुरू हुई भारी बारिश से आई बाढ़ से अब तक मरने वालों की संख्या में  भारी बढ़ोतरी हो गई है चीन में मरने वालो की संख्‍या अब 56 हो गई है। चीन में 16 जुलाई को शुरू हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से अब तक 7.5 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इससे लगभग 576,600 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हो गई है और पूरे प्रांत में 3,800 से अधिक घर गिर गए हैं, जिससे 13.9 बिलियन अरब युआन (2 अरब डॉलर) से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

बचावकर्मी बाढ़ में फंसे हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, लगभग 920,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, कुल 19,900 टन खाना पकाने का तेल, 19,700 टन डेयरी उत्पाद, 3,740 टन चावल बोतलबंद पानी के 55,000 डिब्बे हेनान भेजे गए हैं। गुरुवार को, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय (एमईएम) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल बचाव में विशेषज्ञता के साथ 510 अग्निशामकों की एक टीम तैनात की है।

प्रांतीय संचार प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि 2,200 से अधिक बेस स्टेशनों की मरम्मत के बाद शहरी क्षेत्रों में दूरसंचार बहाल कर दिया गया है। हेनान प्रांत के अन्य हिस्सों में अब भी बारिश कहर बरपा रही है। समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि शहर में 8,000 से अधिक सैन्य कर्मियों ने 10 अलग-अलग खतरे वाले क्षेत्रों में काम किया। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए शहर में दान केंद्र बनाए गए हैं।

इस बीच, पांच बचाव दल बाढ़ में फंसे लोगों या घायलों की मदद करने के लिए आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं और वे सड़कों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »