24 Apr 2024, 06:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में ट्रक ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, छह की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 4:34PM | Updated Date: Jul 23 2021 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के बागेरहाट जिले में ढाका-खुलना राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बैटरी चालित ऑटोरिक्शा के पिक-अप ट्रक की चपेट में आने से रिक्शे पर सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उपजिला में पिलजंग यूनियन के रंखोला इलाके में करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ति लखपुर पान बाजार से पान बेचकर ऑटोरिक्शा में घर लौट रहे थे।
 
मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने छह शव बरामद किये। ट्रक चालक और हेल्पर भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान बागरेहाट के फकीरहाट उपजिला में नालदा गांव निवासी उत्पल राहा (38) और नयन दत्ता (28) के रूप में की गयी है। पुलिस अन्य चार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल व्यक्ति को फकीरहाट उपजिला स्वास्थ्य परिसर ले जाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »