29 Mar 2024, 16:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 1979 नए मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 5:46PM | Updated Date: Jul 22 2021 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या 5140 रही जबकि राजधानी टोक्यो में 1979 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्थानीय मीडिया ने आज यह जानकारी दी। टोक्यो में संक्रमण के नये दैनिक मामले पिछले सप्ताह के औसतन 882 की तुलना में इस सप्ताह गुरुवार तक औसतन 1373 रहे। महानगरीय मानदंडों के तहत कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार लोगों का आंकड़ा एक और बढ़कर 65 हो गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुधवार को क्योटो में कोरोना वायरस की ‘गंभीर’ स्थिति की चेतावनी दी थी।
 
उन्होंने आकलन किया था कि ओलंपिक खेलों के दौरान अगस्त की शुरुआत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और भी अधिक बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जापान में कल कोरोना संक्रमण के 4943 नए मामले सामने आए थे और इस महामारी से 20 मरीजों की जान चली गयी थी। गंभीर रूप से बीमार मरीजों का आंकड़ा मंगलवार की तुलना में 16 घटकर 390 पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »