28 Mar 2024, 20:19:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के 13 राज्यों में 80 जगहों पर लगी आग, लाखों एकड़ जमीन हुई बेकार, 160 घर और इमारतें नष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 12:13AM | Updated Date: Jul 22 2021 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के ओरेगन राज्‍य के जंगलों में लगी आग काफी विकराल रूप ग्रहण करती जा रही है। इसे देश की सबसे भयावह आग बताया जा रहा है। आग की चपेट तीन लाख एकड़ जमीन आ चुकी है। ओरेगन के इतिहास में यह अब तक की सबसे भयानक आग में से एक है। आग की विकरालता को देखते हुए हजारों लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। छह जुलाई से लगी यह आग लगातार फैल रही है। इसके बढ़ने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह अभी तक लॉस एंजिल्‍स जितने बड़े क्षेत्र को झुलसा चुकी है।

अमेरिका के 13 राज्यों में 80 जगहों पर आग लगी है। तेज हवाओं के कारण लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। इस आग से सबसे अधिक उस इलाके के ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। कम से कम 2,000 लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा है। आग की चपेट में आकर अब तक कम से कम 160 घर और इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। फायर इंसिडेंट कमांडर जो हेसेल ने कहा कि हम दिन- रात आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आग एक चुनौती है और आने वाले समय में भी यह चुनौती रहेगी। पोर्टलैंड के दक्षिण-पूर्व में लगी आग अब तक हजारों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »