29 Mar 2024, 05:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के बाढ़ग्रस्त झेंग्झऊ से दो लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2021 5:34PM | Updated Date: Jul 21 2021 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के मध्य प्रांत हेनान में भारी बारिश और बाढ़ के कारण झेंग्झऊ शहर से करीब दो लाख लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। शहर प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीजिंग डेली अखबार ने अधिकारियों के हवाले से जारी बयान में कहा, ‘‘प्राकृतिक आपदा के कारण 21 जुलाई सुबह सात बजे तक 36,000 लोग प्रभावित हुए तथा लगभग 200,000 लोगों को तत्काल निकाला गया।’’
 
बयान में कहा गया है कि 20,000 से अधिक लोग बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में रिकॉर्ड बारिश हुई है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर बाढ़ आयी, बिजली की आपूर्ति बाधित रही और यातायात अवरूद्ध हुआ। बारिश और बाढ़ जनित घटनाओं के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी और झेंग्झऊ के पास एक बांध नष्ट हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »