29 Mar 2024, 12:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंतरिक्ष की यात्रा कर जेफ बेजोस और उनके तीन साथी सुरक्षित धरती पर लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 8:48PM | Updated Date: Jul 20 2021 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंतरिक्ष में मंगलवार को एक इतिहास रचा गया है। दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन जेफ बेजोस अंतरिक्ष को छूकर लौट आए हैं। अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का टूरिज्म रॉकेट न्यू शेपर्ड शाम 6.30 पर चार लोगों को लेकर अंतरिक्ष में गया और 6.52 मिनट पर सकुशल धरती पर लौट आया। 

बेजोस के साथ तीन यात्री और गए थे जिनमें से एक दुनिया की सबसे उम्रदराज ऐस्ट्रोनॉट और दूसरा सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट बन गया। इसके साथ ही बेजोस अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे अरबपति बन गए। उनसे पहले ब्रिटेन के व्यापारी रिचर्ड ब्रैनसन विरजिन गैलास्टिक में उड़ान पूरी कर लौटे थे। हालांकि, वह करमैन लाइन के पार नहीं गए थे।

अंतरिक्ष की इस यात्रा में जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क, नीदरलैंड के 18 वर्षीय ओलिवर डेमन, विमानन क्षेत्र से जुड़ी 82 साल की उम्रदराज महिला वेली फंक शामिल हुए। रॉकेट की लॉन्चिंग वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई। कैप्सूल ने चारों अंतरिक्षयात्रियों को जीरो ग्रैविटी का आनंद करीब चार मिनट तक दिलाया। उसके बाद वह अब नीचे की ओर उतरने लगा। टीम सुरक्षित शाम 6.52 मिनट पर लौट आई। कैप्सूल से निकलने के बाद जेफ बेजोस ने वैली फंक को जोर से गले लगाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »