29 Mar 2024, 03:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान संघर्ष: दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश जारी रखेगा ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2021 9:34PM | Updated Date: Jul 19 2021 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान की सरकार और आतंकवादी संगठन तालिबान दोनों के संपर्क में है और शांति समझौता होने तक परस्पर विरोधी पक्षों के बीच सुलह को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

तालिबान और अफगानिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताहांत में कतर की राजधानी दोहा में दो दिवसीय वार्ता की, लेकिन युद्धविराम या कैदियों की रिहाई पर सहमत होने में विफल रहे। दोनों पक्षों की ओर से जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार, वे शांति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा जारी रखेंगेविस्तृत समाचार 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »