20 Apr 2024, 22:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने सैघन जिला को तालिबान के कब्जे से कराया मुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2021 11:48AM | Updated Date: Jul 16 2021 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को तालिबानी आतकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को आज सुबह तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस दौरान तालिबानी आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है तथा वे जिला छोड़कर भाग गए हैं। अमन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बदखस्तान प्रांत के शोहद जिला में आज सुबह छह बजे किये गए हवाई हमले में 20 तालिबानी आतंकवादी मारे गए तथा 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले में तालिबानी आतंकवादियों के वाहन भी नष्ट हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »