20 Apr 2024, 12:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने 193 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 4:35PM | Updated Date: Jul 15 2021 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद आमान ने कहा है कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 193 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है तथा 74 घायल हुए हैं, जबकि 13 शक्तिशाली उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया है। आमान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों ने पक्तिका, गजनी, कुनार, नंगरहार, कंधार, जाबुल, हेरात, बडगिस, हेलमंद, निमरूज, बल्ख, समांगन, जोवजान, तखर और कुंदुज प्रांत अभियान चलाकर 193 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है तथा 74 अन्य घायल हुए हैं।
 
साथ ही 13 शक्तिशाली विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया है।’’  उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि तालिबानी आतंकवादियों ने हेलमंद प्रांत में एक अस्पताल  को नष्ट कर दिया है। उन्होंने नष्ट हुए अस्पताल की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘तालिबानी आतंकवादियों ने हेलमंंद में एक अस्पताल को नष्ट कर दिया। अस्पताल के सारे उपकरण तथा सामान नष्ट हो गए हैं।’’ उल्लेखनीय है कि अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाने के बाद से अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों तथा तालिबानी आतंकवादियों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लेने का दावा किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »