28 Mar 2024, 21:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कॉनवे को पुरुष और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को ICC ‘ प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार ’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 9:14PM | Updated Date: Jul 12 2021 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। न्यूजीलैंड के बेहतरीन ओपनर डेवोन कॉनवे को पुरुष और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को महिला श्रेणी में आईसीसी ‘ प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार ’ के लिए चुना गया है। दोनों को जून माह में संपन्न श्रृंखलाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कॉनवे अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के पहले महीने में ही शानदार प्रदर्शन के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में एक महत्वपूर्ण दोहरा शतक बनाया था। इसके बाद अपने अगले दो मैचों में दो अर्धशतक बनाए, जिसमें साउथम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »