29 Mar 2024, 07:22:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अदन की खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे जापान-ब्रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 4:21PM | Updated Date: Jul 9 2021 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापानी आत्मरक्षा बल ब्रिटेन के युद्धपोत महारानी एलिजाबेथ के नेतृत्व वाले विमानवाहक पोत समूह के साथ अदन की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेंगे। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जापानी समाचार एजेंसी क्योडो ने श्री किशी के हवाले से कहा, ‘‘ब्रिटेन के साथ मिलकर, हम समुद्री डकैती का विरोध करने और समुद्री यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता और तत्परता का प्रदर्शन करने का इरादा रखते हैं।’’ संयुक्त अभ्यास की तारीख अब तक अज्ञात है, हालांकि, जापानी मीडिया के अनुसार यह शरद ऋतु में हो सकता है। विध्वंसक पोत और एक पनडुब्बी के साथ विमानवाहक पोत समूह मई में ब्रिटेन से रवाना हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »