25 Apr 2024, 12:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में जूस फैक्टरी में भीषण आग लगने से तीन की मौत, 25 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 4:00PM | Updated Date: Jul 9 2021 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बंगलादेश में ढाका डिविजन के नारायणगंज जिले में एक जूस फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य झुलस गये। यूएनबी समाचार एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को हाशेम फूड्स फैक्टरी की सात मंजिला इमारत में आग लग गयी। दमकलकर्मी शुक्रवार सुबह तक आग बुझाने का प्रयास करते रहें।
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी जिसके कारण उन्हें चोटें आयी। बचे लोगों में से एक ने यूएनबी को बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि हादसे के समय कारखाने के अंदर करीब 7,000 से 8,000 लोग काम कर रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »