29 Mar 2024, 05:09:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोइसे की हत्या के 11 संदिग्ध ताइवान दूतावास क्षेत्र में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 3:54PM | Updated Date: Jul 9 2021 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। हैती स्थित ताइवानी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के 11 संदिग्ध हत्यारों को उसके क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। दूतावास ने बताया कि गुरुवार तड़के हैती पुलिस ने दूतावास (मिशन) से संदिग्ध हमलावरों की तलाश के लिए उसके क्षेत्र में अभियान चलाने की अनुमति मांगी। मिशन ने एक बयान में कहा, ‘‘लंबे समय तक हैती गणराज्य का एक अच्छा दोस्त और एक विश्वसनीय साझीदार होने के नाते, दूतावास ने तुरंत परमिट दिया और पुलिस अधिकारियों को संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान चलाने की अनुमति दे दी। राजनयिक मिशन के क्षेत्र में 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »