28 Mar 2024, 15:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हैती में राष्ट्रपति चुनाव के बारे में बात करना जल्दबाजी: राजदूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 5:41PM | Updated Date: Jul 8 2021 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। राजनीतिक एवं संवैधानिक संकट से जूझ रहे हैती में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद अमेरिका में कैरिबियाई देश के राजदूत बोकिट एडमंड ने कहा है कि नये राष्ट्रपति का चुनाव कब होगा, इस बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी। एडमंड ने कहा, ‘‘यह कहना, इस बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी क्योंकि अधिकारियों को फैसले करने हैं, उन्हें पहले स्थिर होना है। हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि अधिकारी इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लेते और देख नहीं लेते हैं कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं।’’
 
हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने मंगलवार देर रात मोइसे के निजी आवास पर उनकी हत्या कर दी। उनकी पत्नी मार्टिने मोइसे को भी गोली लगी है। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक हैती सामाजिक, राजनीतिक और संवैधानिक संकटों का सामना कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मोइसे को लक्षित हत्याओं, व्यापक भ्रष्टाचार और आर्थिक पतन के लिए दोषी ठहराया है। विपक्ष ने कहा है कि उसका मानना है कि मोइसे का पांच साल का कार्यकाल उनके पूर्ववर्ती मिशेल मार्टेली के पद छोड़ने के पांच साल बाद फरवरी 2021 में समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन मोइसे ने जोर देकर कहा कि उनके पास एक अतिरिक्त वर्ष का समय है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »