25 Apr 2024, 15:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई पोर्ट में जबरदस्त विस्फोट, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 5:40PM | Updated Date: Jul 8 2021 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहर दुबई के जेबेल अली पोर्ट में बुधवार की आधी रात से ठीक पहले एक जबरदस्त विस्फोट हुआ जिससे भीषण आग लग गयी और कई किलोमीटर दूर तक की इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गये। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। यह विस्फोट जेबेल अली पोर्ट पर एक छोटे जहाज पर हुआ। दुबई पुलिस के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मर्री ने बताया कि जेबेल अली पोर्ट में एक छोटे आकार के कंटेनर जहाज पर आग लग गयी।
 
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुबई नागरिक सुरक्षा महानिदेशक मेजर जनरल राशिद थानी अल मातरूशी ने दुबई मीडिया कार्यालय को बताया कि घटना के लगभग ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और शीतलन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। एक अधिकारी ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि आग लगने के बाद कंटेनर में विस्फोट होने से पहले चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गये। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कंटेनर में क्या रखा हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »