26 Apr 2024, 01:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने की हैती के राष्ट्रपति की हत्या की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 5:25PM | Updated Date: Jul 8 2021 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या की कड़ी निंदा की है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस अपराध के दोषियों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महासचिव ने हैती के लोगों और सरकार तथा दिवंगत राष्ट्रपति के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बयान में कहा गया है कि महासचिव ने हैती के सभी लोगों से संवैधानिक व्यवस्था बनाये रखने, इस घृणित कृत्य के खिलाफ एकजुट रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने का आव्‍हान किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हैती की सरकार और जनता के साथ खड़ा रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »