29 Mar 2024, 15:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2021 5:34PM | Updated Date: Jul 7 2021 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी का मर्डर कर दिया गया है। हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया। इसे लेकर हैती के इंतरिम पीएम क्लॉड जोसेफ ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। हाल के महीनों में राजधानी में समूहों के बीच हिंसा बढ़ने से देश में तनाव का माहौल बना गया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग, जिनमें से कुछ स्पैनिशन में बात कर रहे थे, उन्होंने राष्ट्रपति के निजी निवास पर हमला कर दिया और हेड ऑफ स्टेट को प्राणघातक तरीके से घायल कर दिए।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की पत्नी को भी गोली लगी है, लेकिन उनकी जान बच गई। हैती की राजधानी में पिछले दिनों एक मुख्य सड़क पर गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।  इन मृतकों में एक पत्रकार और एक राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे।  राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने बुधवार को बताया था कि यह गोलीबारी तब हुई जब कुछ घंटों पहले ही असंतुष्ट पुलिस अधिकारियों के एक समूह के प्रवक्ता की उसी इलाके में हत्या कर दी गई थी।  
 
बेहतर कामकाजी हालात की मांग कर रही हैती पुलिस (Haiti) ने सेना (Army) के मुख्यालय पर रविवार को हमला कर दिया था, जिसमें दो सैनिक मारे गए और 12 से अधिक सैनिक घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।  हालात के मद्देनजर सरकार ने आने वाले कार्निवाल (carnival) कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। रविवार की शाम को जारी एक बयान में सरकार ने कहा, 'इस चिंता और निराशा के साथ कि पोर्ट-ऑ-प्रिंस महानगरीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आतंक (Terror) फैल गया है।  रक्तपात से बचने के लिए कार्निवाल को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 'कार्निवाल मंगलवार को होना था। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि राजधानी में हमले में छह लोग घायल हो गए।  मंत्रालय के अनुसार बंदूकधारी मास्क पहने हुए थे। जनरल जोडेल लेसागे ने इससे पहले एएफपी को बताया, 'हमें घेर लिया गया है।  हम पर हर प्रकार के हथियारों-रायफल, मोलटोव कॉकटेल्स, आंसू गैस के गोलों से हमले किए गए। ' उन्होंने कहा, 'सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं, लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ। ' हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि हमले के वक्त सेना मुख्यालय में कितने लोग थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »