25 Apr 2024, 17:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया को फाइजर वैक्सीन की 700,000 डोज भेजेगा इजरायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 2:41PM | Updated Date: Jul 6 2021 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इजरायल ने जल्द ही एक्सपायर होने वाली फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन की सात लाख डोज भेजने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत दक्षिण कोरिया बाद में इतनी ही संख्या में वैक्सीन लौटायेगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मंगलवार को बताया कि एक समझौते के अनुसार इजरायल जुलाई के अंत तक दक्षिण कोरिया के नागरिकों के टीकाकरण के लिए फाइजर वैक्सीन की लगभग 700,000 डोज वहां भेजेगा। बदले में, दक्षिण कोरिया सितंबर-अक्टूबर में इजरायल को उतनी ही मात्रा में टीके लौटायेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »