25 Apr 2024, 20:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के ऑस्टिन में गोलीबारी में घायल 14 में से एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 12:23PM | Updated Date: Jun 14 2021 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन में हुयी गोलीबारी के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी है। यह जानकारी ऑस्टिन पुलिस विभाग ने रविवार को दी है। पुलिस विभाग ने कहा, ‘‘गोलीबारी में घायल एक 25 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी है।’’ ऑस्टिन पुलिस के कार्यवाहक प्रमुख जोसेफ चाकोन ने शनिवार को बताया था कि गोलीबारी की घटना पुराने ऑस्टिन में सुबह करीब डेढ़ बजे हुयी। पुलिस ने पहले इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या 13 बतायी थी। बाद में ऑस्टिन के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या 14 है। पुलिस के मुताबिक दो संदिग्धों में से एक ने गोलीबारी शुरू की थी। इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »