29 Mar 2024, 19:14:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जी-7 एक साथ दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर, ट्विटर पर फोटो की शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 12:04AM | Updated Date: Jun 13 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। ब्रिटेन में विश्व से सबसे संपन्न देशों का सम्मेलन जारी है। शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने मुलाकात की। 

चांसलर मर्केल के प्रवक्ता ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की थी। जिसमें दोनों नेता एक साथ बैठे दिख रहे हैं। साथ ही फोटो के कैप्शन में विवरण के तौर पर बताया गया था कि, जी-7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन दोपहर के वक्त चांसलर मर्केल ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से बैठकों के बीच बातचीत की।

हालांकि, चांसलर के प्रवक्ता स्टीफन सीबर्ट ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की, कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई। ऐसी खबर है की मर्केल इस साल के अंत में अपना पद छोड़ रही हैं। लेकिन उससे पहले वो अगले महीने वाशिंगटन जा रही हैं। वहां वो बाइडन से मुलाकात करेंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति ने उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस आने के लिए आमंत्रित किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »