29 Mar 2024, 06:54:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन ने इजरायल-फिलिस्तीनी हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 3:34PM | Updated Date: May 18 2021 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इजरायल और फलस्तीन के बीच अब युद्ध और तेज हो गया है। गाजा में इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी संघर्ष जारी है। इसी बीच वेस्ट बैंक  में हिंसा भड़क गई है। यहां इजरायली बलों के साथ एक हिंसक झड़प में 11 फलस्तीनियों की मौत हो गई है दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं इसबीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिलिस्तीन और इजराइल के बीच जारी हिंसक झड़पों और गोलीबारी के कारण लोगों के काफी संख्या में हताहत होने के मद्देनजर इस विवाद को  तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया है। 
 
पुतिन ने विदेशी राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा‘‘फिलिस्तीनियों और इजÞराइलियों के बीच टकराव से बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। हम दोनों पक्षों से हिंसा को समाप्त करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के आधार पर मौजूदा संकट का सक्रिय रूप से समाधान किए जाने को अनिवार्य मानते हैं।’’                                                                                                                                                    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »