16 Apr 2024, 23:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष रोकने का किया आह्रान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2021 11:40AM | Updated Date: May 17 2021 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष को जल्द से जल्द रोकने का आह्रान किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेसे ने यह आह्रान किया है। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान कहा, ‘‘लड़ाई समाप्त होनी चाहिए। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। एक तरफ रॉकेट और मोर्टार और दूसरी तरफ हवाई और तोपखाने हमले बंद होने चाहिए।
 
मैं सभी पक्षों से इस आह्रान पर ध्यान देने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि संगठन तत्काल रूप से संघर्षविराम के लिए सभी पक्षों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस संघर्ष में मानवीय संकट और चरमपंथ को बढ़ावा देने की क्षमता है। मानवीय संकट और चरमपंथ न केवल फिलिस्तीन और इजराल में बल्कि पूरे क्षेत्र में बढ़ सकता है। इससे खतरनाक रूप से अस्थिरता को बढ़ावा मिलेगा होगी।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »