28 Mar 2024, 14:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा से दागे गए 200 से ज्यादा रॉकेट: इजरायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 5:35PM | Updated Date: May 15 2021 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरुशलम। गाजा पट्टी से इजरायल की और शुक्रवार रात 200 से ज्यादा मिलाइलें दागीं गयी, जिनमें से आधे से अधिक को इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली ने बीच में ध्वस्त कर दिया, जबकि 30 मिसाइलें फिलिस्तानी क्षेत्र में गिरने के फट गईं। यह जानकारी इजरायल के रक्षा बलों की प्रेस सेवा ने शनिवार को दी। प्रेस सेवा ने कहा, ‘‘शुक्रवार रात से आज सुबह सात बजे तक गाजा पट्टी से इजरायल की ओर लगभग 200 मिसाइलें दागी गयीं।
 
इनमें से लगभग 30 मिसाइलें फिलिस्तीन क्षेत्र में गिरी। जबकि इजरायल की मिसाइल रक्षा प्रणाली ने 100 से अधिक मिसाइलों को अपने क्षेत्र में गिरने से पहले ही ध्वस्त कर दिया।’’ इससे पहले इजरायल ने शुक्रवार को कहा था कि तनाव बढ़ने के बाद से उसकी सीमा की ओर गाजा पट्टी से 2,000 से अधिक मिसाइलें दागी गयी हैं। इजरायली सेना ने इसके जवाब में हमास के बुनियादी ढांचे को निशाना कर ध्वस्त किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »