29 Mar 2024, 00:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस और इजरायल ने फिलस्तीन मसले पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 4:18PM | Updated Date: May 14 2021 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन और इजरायल के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक एलॉन उशपिज ने क्षेत्र में तनाव तत्काल कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं की फोन पर हुई बातचीत के बाद शुक्रवार को कहा, ‘‘ वर्शिनिन और उशपिज ने फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष को लेकर क्षेत्र की स्थिति पर विस्तार से बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में तनाव तत्काल कम करने और इजरायल और फिलिस्तीनी नागरिकों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र आम सभा में विचाराधीन फिलिस्तीन-इजरायल समझौते पर भी चर्चा की।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »