28 Mar 2024, 20:29:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बारुदी सुरंग विस्फोट से नौ लोगों की मौत , 17 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 12:01PM | Updated Date: May 14 2021 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार और कुंदुज प्रांत में शुक्रवार को बारुदी सुरंग विस्फोटों से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हुए हैं। टोलो न्यूज प्रसारक ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक कंधार प्रांत के पंजवई तथा मयवांड में दो विस्फोट हुए वहीं कुंदुज प्रांत के सरदावरा में एक और विस्फोट हुआ। दोनों घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। कंधार पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता लमाल बराकजी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि विस्फोट की घटनाओं को तालिबान ने अंजाम दिया है। तालिबान ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »