24 Apr 2024, 22:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना वायरस का कहर 8380 नये मामलों दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2021 4:36PM | Updated Date: May 13 2021 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से प्रभावित 8380 नये मामले सामने आए हैं जो पिछले दिन के 8217 से कुछ अधिक हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,13,439 तक पहुंच गयी। कोरोना वायरस कार्रवाई केन्द्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केन्द्र ने कहा, ‘‘ पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 84 क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से 8380 नये मामले सामने आये हैं जिनमें से 1347 में नैदानिक लक्षण नहीं पाए गए हैं। देश में संक्रमण वृद्धि दर 0.17 फीसदी है।’’ इस अवधि में मॉस्को  में 2787 नये मामले संक्रमित पाए गए जो पिछले दिन के 2718 से थोड़ा ज्यादा हैं। रूस की  राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में इस वायरस से प्रभावित 741 नए मामले सामने आए हैं और मॉस्को क्षेत्र में 643 नए मामलों की पुष्टि हुई है जबकि नेनेट्स स्वायत्त क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

 
केन्द्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महामारी के संक्रमण से 397 और मरीजों की जान जाने से देश में मृतकों का कुल आंकड़ा 1,14,723 हो गया है जबकि इस अवधि में कोरोना से संक्रमित 9349 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है और इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 45,27,878 हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »