19 Apr 2024, 07:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी शहर कज़ान के स्कूल में गोलीबारी, 11 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 5:41PM | Updated Date: May 11 2021 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्‍को। रूस के शहर कज़ान के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य जख्मी हो गये। रूस की सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपात सेवा के हवाले से खबर दी है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, 2 बंदूकधारियों ने स्कूल में गोलीबारी कर दी। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया है।
 
उसकी उम्र 17 वर्ष है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कुछ बच्चों को स्कूल से निकाल लिया गया है, लेकिन अन्य अब भी इमारत में हैं। कज़ान रूस के ततारस्तान क्षेत्र की राजधानी है जो मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। रूस में स्कूलों में गोलीबारी होना अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं, लेकिन हाल के सालों में स्कूलों में कई हमले हुए हैं जो अधिकतर छात्रों ने किए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »