19 Apr 2024, 08:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजधानी मोगादिशु में विस्फोट, छह की मौत, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2021 11:11AM | Updated Date: May 10 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना मोगादिशु के वाबेरी जिले में रविवार शाम एक थाने के पास घटी। पुलिस प्रवक्ता सादिक अदेन अली ने बताया कि इस हमले में मरने वाले लोगों में वाबेरी जिला पुलिस के कमांडर अहमद बाशने तथा  वालियोव एडे पुलिस डिवीजन के डिप्टी कमांडर अब्दी बासिद भी शामिल हैं। अली ने कहा,  "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि आत्मघाती बम धमाके में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, तीन सैनिकों और एक स्थानीय निवासी सहित छह लोगों की मौत हो गई और आज शाम तक 12 लोग घायल हुए हैं।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »