24 Apr 2024, 02:47:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन का अनियंत्रण रॉकेट धरती पर मचा सकता है तबाही, यूएस-चिली के बीच गिरने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 8:50PM | Updated Date: May 5 2021 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। लांग मार्च 5 (Long March 5 या Changzheng-5) चीन का भारी कक्षीय प्रक्षेपण यान रॉकेट है। इसका विकास चीन अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी अकादमी द्वारा किया गया है। यह चीन का पहला ऐसा राकेट है। जिसमे नए तरह का तरल ईधन का प्रयोग किया गया है। वर्तमान में, दो लांग मार्च 5 वाहन को अलग अलग अभियानों के लिए बनाया जा रहा है। लांग मार्च 5 पृथ्वी की निचली कक्षा में 25000 किलोग्राम तथा भू-स्थिर स्थानान्तरण कक्षा  में 14000 किलोग्राम तक लांच कर सकता है।यह अमेरिका के डेल्टा IV हैवी की टक्कर का एक भारी कक्षीय प्रक्षेपण यान माना जा रहा है।
 
चीन से फैली कोरोना महामारी से परेशान दुनिया की चिंता अब उसके एक राकेट ने बढ़ा दी है। बेकाबू हो चुके चीनी राकेट लांग मार्च 5बी पृथ्वी पर पुन: प्रवेश के दौरान तबाही मचा सकता है। इसे लेकर विश्व में चिंता जताई जा रही है। पृथ्वी के वायुमंडल में आठ मई को प्रवेश कर सकता है।
 
अमेरिका ने कहा- पृथ्वी के वायुमंडल में आठ मई को कर सकता है प्रवेश
 
अमेरिकी सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 21 टन का यह राकेट आठ मई के आसपास कभी भी पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस राकेट के वायुमंडल में पुन: प्रवेश की संभावित तारीख बताते हुए कहा कि फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है कि यह पृथ्वी के वायुमंडल में किस क्षेत्र से प्रवेश करेगा। स्पेस ट्रैक पर इस रॉकेट की स्थिति के बारे में नियमित जानकारी दी जा रही है। इसके बारे में जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, सरकार उसे भी उपलब्ध करवाती जा रही है। अन्य सेटेलाइट ट्रैक्टर्स ने भी 100 फीट लंबे और 16 फीट चौड़े राकेट के बारे में बताया है। इसे 2021-035बी नाम दिया गया है। यह प्रति सेकंड चार मील की गति से चल रहा है।
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- चाइनीज राकेट की स्थिति पर नजर रखी जा रही है
 
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता माइक हावर्ड ने कहा कि अमेरिकी स्पेस कमांड की निगरानी में यह मामला है। चाइनीज राकेट की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल में इसके पुन: प्रवेश के कुछ घंटे पहले ही पता चल सकेगा कि यह किस जगह से प्रवेश करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »