29 Mar 2024, 15:22:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो हीरा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 3:24PM | Updated Date: May 4 2021 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर पुलिस ने आज दो हीरा तस्करों को गिरफ्तार कर 440 नग अवैध हीरे जप्त तक किए गए हैं, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया है कि मुखबिर से मिली सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस ने बोरीद चौक में राजधानी रायपुर के निवासी हीरा तस्कर सुभाष मंडल और उज्जवल चंद्राकर को पकड़ा गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 440नग अवैध हीरे मिले हैं। जप्त हीरे का अनुमानित बाजार मूल्य 50 लाख रुपये बताया गया है। आरोपी दुपहिया वाहन से हीरा के अवैध कारोबार को कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हीरे के अवैध तस्करी के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ माइग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »