28 Mar 2024, 18:03:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्‍तर कोरिया - नागरिकों से कहा, कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें, वैक्सीन कोई अचूक दवा नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 2:58PM | Updated Date: May 4 2021 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। नार्थ कोरिया पूर्वी एशिया में कोरिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा हुआ देश है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। कोरिया प्रायद्वीप के 38वें समानांतर पर बनाया गया कोरियाई सैन्यविहीन क्षेत्र उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विभाजन रेखा के रूप में कार्य करता है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीमा का निर्धारण करती है, वहीं धुर उत्तर-पूर्वी छोर पर तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है। कोरोना के विनाश्‍कारी प्रकोप को देखते हुए  नार्थ कोरिया की सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वह कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। वायरस को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनियों के द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोई अचूक दवा नहीं है। उत्तर कोरिया की सत्ता चला रही वर्कर्स पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन ने लिखा है कि वैक्सीन के आने के बाद भी दुनिया की स्थिति खराब हो रही है।
 
वैक्सीन के आने के पहले यह माना जा रहा था कि कोरोना की लड़ाई जल्द खत्म हो जाएगी। ऐसा नहीं हो रहा है। वैक्सीन इसको रोकने के लिए रामबाण औषधि नहीं है। समाचार पत्र ने कहा है कि ऐसी स्थिति में हमें नेता किंम जोंग उन और उनके दल पर विश्वास रखते हुए लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि. कोवैक्स अभियान के तहत देश में वैक्सीन का मंगाने का काम चल रहा है। भारत में महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण फिलहाल सीरम इंस्टीट्यूट की एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन आने में दिक्कत हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »