29 Mar 2024, 10:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया की खोजी पत्रकार तोबोरे ओवुरी को मिला डीडब्ल्यू फ्रीडम ऑफ स्पीच अवॉर्ड 2021

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 5:11PM | Updated Date: May 3 2021 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाइजीरिया की खोजी पत्रकार तोबोरे ओवुरी को 2021 का डीडब्ल्यू फ्रीडम ऑफ स्पीच अवॉर्ड दिया गया है। मानवाधिकार के क्षेत्र में, खासकर मीडिया में अभिव्यक्ति की आजादी के लिए काम करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता हैं। पुरस्कार पाने पर ओवुरी ने कहा कि उनके काम के लिए इसका बहुत महत्व है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि डॉयचे वेले ने मेरे काम को मान्यता दी है। मेरे काम के लिए इसका बहुत महत्व है जो महिलाओं और अन्य लोगों को आवाज देने से जुड़ा है।
 
मुझे उम्मीद है कि यह मान्यता बहुत से लोगों, खासकर लड़कियों और महिलाओं को काम करने के लिए प्रेरित करेगी और विशेषकर शोध पत्रकारिता के क्षेत्र में आने को प्रोत्साहित करेगी।" डॉयचे वेले के महानिदेशक पेटर लिम्बुर्ग ने इस मौके पर कहा कि जब कोई सच की खातिर अपनी जान खतरे में डालता है तो वह हर तरह के सम्मान का अधिकारी है।
 
उन्होंने कहा, "अपने शोध में तोबोरे ओवुरी ने पत्रकारिता के अपने आरामदायक दायरे के बाहर जाकर काम किया। खतरनाक लोगों के साथ भी उनका वास्ता पड़ा। जब पत्रकार गलत को उजागर करने के लिए ऐसा करते हैं तो यह असाधारण है।" नाइजीरिया में पत्रकारिता एक मुश्किल पेशा है। 2021 में रिपोर्टर विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी वर्ल्ड फ्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 180 देशों में इस अफ्रीकी देश का नंबर 120वां है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »