18 Apr 2024, 20:43:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में सामूहिक सभा में भगदड मचने से 44 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2021 4:39PM | Updated Date: Apr 30 2021 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

येरुशलम। उत्तरी इजरायल में एक सामूहिक सभा में मची भगदड़ में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और अन्य 103 घायल हो गए। जिसमें से कई की हालत गंभीर है। येरूशलम पोस्ट अखबार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिसमें बताया कि उत्तरी इजरायल में एक सामूहिक सभा में गुरुवार को मची भगदड़ में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और अन्य 103 लोग घायल हो गए। जिसमें से कई का हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माउंट मेरन में लाग ओमर की छुट्टी मनाने के लिए यहां सामूहिक सभा आयोजित की गई थी।
कोरोनो वायरस के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में छूट के बाद लाग ओमर अवकाश इजरायल में पहला विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम था। पुलिस के अनुसार इस समारोह में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »