18 Apr 2024, 13:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के वैक्सीन साझा करने का फैसला स्वागत योग्य : क्रेमलिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2021 12:11AM | Updated Date: Apr 28 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने अमेरिका के अन्य देशों के साथ कोरोना वायरस वैक्सीन साझा करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे पूरी दुनिया के लोगों के टीकाकरण में मदद मिलेगी।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा है। हमने वैक्सीन को एक राजनीतिक हथियार के रूप में या राजनीतिक दबाव के के लिए इस्तेमाल का हमेशा विरोध किया है। एक ही समय में कई तरह की वैक्सीन उपलब्ध होंगी हालांकि वे स्पूतनिक वी की तरह प्रभावी भले ही न हों। यह चाहे छोटा ही कदम हो लेकिन यह दुनिया भर के लोगों का टीकाकरण करने में हमें और निकट लायेगा।’’ 

प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि इसमें एक खतरा भी है क्योंकि वैक्सीन को एक दबाव के उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा। पेस्कोव ने कहा, इसमें खतरा है, आप जानते हैं इसके निर्माण के समय स्पूतनिक को भी अनुचित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा था। लगभग पूरी दुनिया के स्पूतनिक के बहुत विश्वसनीय और प्रभावी वैक्सीन मान लेने के बाद अब स्पूतनिक पर हमला करना बड़ा कठिन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »