20 Apr 2024, 17:16:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 8780 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2021 12:05AM | Updated Date: Apr 26 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से 8,780 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 47,62,569 तक पहुंच गयी है। कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने रविवार को बताया कि इस अवधि में देश के सभी 83 क्षेत्रों से एक दिन में 8780 नए मामलों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 13.3 फीसदी यानी 1168 मामलों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।

पिछले 24 घंटों के दोरान मॉस्को में कोरोना के 2526 नए मामले सामने आए है जो गत दिन के 2541 से थोड़ा कम हैं। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 701 नए मामले, मॉस्को क्षेत्र में 611 मामले सामने आए हैं। केन्द्र ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 332 और लोगों की मौत होने के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,08,232 हो गयी है। इस अवधि में 7540 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या 43,88,008 हो गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »