24 Apr 2024, 07:49:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में स्पूतनिक वी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2021 11:04AM | Updated Date: Apr 21 2021 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के ड्रग प्रशासन विभाग (डीडीए) ने देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए रूस की कोविड वैक्सीन स्पूतनिक वी के आपात इस्तेमाल की सशर्त अनुमति दी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस पर रोकथाम के मद्देनजर रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी के आपात इस्तेमाल के लिए सशर्त अनुमति दी गयी है। इसका इस्तेमाल 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए किया जा सकता है। नेपाल में 20 अप्रैल तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के 2,87,567 मामले सामने आये हैं जबकि 3102 मरीज इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »