19 Apr 2024, 01:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने चेक गणराज्य के 20 राजनयिक निकाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2021 12:44PM | Updated Date: Apr 20 2021 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। चेक गणराज्य द्वारा 18 रूसी राजनयिकों को सैन्य खुफिया एजेंसी का जासूस बताकर निष्कासित किए जाने के जवाब में रूस ने चेक गणराज्य के 20 राजनयिकों को एक दिन के भीतर देश से बाहर जाने का आदेश दिया है। चेक गणराज्य का आरोप है कि ये 18 रूसी राजनयिक देश में गोला-बारूद के एक डिपो में 2014 में हुए विस्फोट में शामिल थे। रूस के विदेश मंत्रालय ने चेक गणराज्य के राजदूत वितेज्स्लाव पिवोंका को रविवार शाम तलब किया और उनके देश के 20 राजनयिकों को देश से बाहर जाने का आदेश दिया। इससे पहले रूसी मंत्रालय ने चेक गणराज्य से उसके राजनयिकों को निष्कासित किए जाने को एक ‘शत्रुतापूर्ण कदम’ बताया और कहा, ‘यह कदम रूस के खिलाफ लगाए गए हालिया अमेरिकी प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि में अमेरिका को खुश करने के लिए उठाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »