29 Mar 2024, 01:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराकी पुलिस ने आईएस ठिकाने का किया पर्दाफाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2021 3:31PM | Updated Date: Apr 16 2021 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराकी पुलिस ने 15 लाख डालर के साथ आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के एक ठिकाने और मोसुल के पूर्व गढ़ में कीमती धातुओं का पता लगाया है। इराक के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कल देर रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि निनेवेह प्रांत की पुलिस सटीक डाटा के आधार पर धन का पता लगाने में भी कामयाब रही है। पुराने शहर में इस पैसे को एक गड्डे में छिपा कर रखा गया था।
 
पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान 15.90 लाख डालर और 17,500 इराकी दिनार यानी लगभग 12 हजार डालर, 15 किलोग्राम चांदी, 17.5 किलोग्राम चांदी की छड़ें और 500 ग्राम सोने की सिक्के बरामद किए। मोसुल को आईएस आतंकवादियों ने देश के उत्तरी भाग में 2014 के हमले में अपने कब्जे में ले लिया था। शहर को अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन और शिया लड़ाकुओं द्वारा समर्थित इराकी सेना ने मुक्त किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »