25 Apr 2024, 22:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोविड-19 से 5.53 लाख से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2021 11:06AM | Updated Date: Apr 2 2021 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में  इसके संक्रमण से अब तक 5.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.05 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,53,084 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या  3,05,35,374 हो गयी है।  

अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमण के कारण 59,378 लोगों की मौत हुई है। न्यूयार्क में अब तक 50,375 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। टेक्सास में कोविड-19 से अब तक 48,495 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्लोरिडा में इसके कारण 33,494 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं इसके अलावा इलिनॉयस में 23,601, मिशीगन में 17,174, मैसाचुसेट्स में 17,217 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »