16 Apr 2024, 22:12:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने बनायी पशुओं के लिए कोरोना वैक्सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2021 6:54PM | Updated Date: Mar 31 2021 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। दुनिया में सबसे पहले पशुओं के लिए कोरोना वैक्सीन बनाने वाले रूस ने बुधवार को कहा कि यह आपूर्ति के लिए उपलब्ध है। रूस में कृषि से संबंधित संगठन रोसेलखोजनाड्जोर के सलाहकार यूलिया मेलानो ने कहा कि वैक्सीन पहले से ही उपलब्ध है। इसे फेडरल सेंटर फॉर एनीमल हेल्थ संस्थान को व्यावसायिक आधार पर इसे खरीदने के लिए आर्डर दिये जा सकते हैं। मेलानो ने कहा कि वैक्सीन का व्यापक आधार पर उत्पादन अप्रैल में शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके संस्थान ने ही दुनिया में पहली बार जानवरों के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन कारनिवैक-कोव विकसित की है। कारनिवैक-कोव का क्लीनिकल ट्रायल पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू किया गया था। ट्रायल में कुत्ते, बिल्ली, पोलर फॉक्स, मिन्कस, फॉक्स और अन्य पशु शामिल हैं। इस अध्ययन के नतीजे से स्पष्ट है कि वैक्सीन हानिरहित है। इसमें उच्च स्तर की रोग प्रतिरोधक क्षमता है। वैक्सीन लगाये गये सभी पशुओं में कोरोना वायरस की 100 प्रतिशत एंटीबॉडीज विकसित हुई हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के वैज्ञानिक इस बात का निरन्तर अध्ययन कर रहे हैं कि वैक्सीन लगाये जाने के बाद कितने दिनों तक प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहती है। अभी तक के अध्ययन से पता चला है कि यह कम से कम छह महीने तक रह सकती है। अप्रैल में इस वैक्सीन का व्यापक पैमाने पर उत्पादन शुरू किया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »