19 Apr 2024, 05:22:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पराग्वे ने प्राप्त की भारतीय कोवैक्सीन की 100,000 खुराक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2021 10:45AM | Updated Date: Mar 30 2021 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

असुन्सियोन। पराग्वे ने भारत के स्वदेशी उत्पाद कोविड-19 की वैक्सीन कोवैक्सीन की 100,000 खुराक प्राप्त की है। यह जानकारी पराग्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘पराग्वे ने भारत से कोवैक्सीन की 100,000 खुराक प्राप्त की। हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का वादा करते हैं। इस सहयोग के लिए भारत को धन्यवाद।’’ उल्लेखनीय है कि कोवैक्सीन को भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बॉयोटेक ने विकसित की है तथा भारत सरकार ने तीन जनवरी को इस वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी थी। इस वैक्सीन को 28 दिन के अंतराल में दो खुराक देनी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »