19 Apr 2024, 05:33:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना मामलों की संख्या साढ़े बारह करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2021 2:44PM | Updated Date: Mar 26 2021 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों की संख्या 12.55 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस वायरस के संक्रमण से अब तक 27.55 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 55 लाख 11 हजार 119  तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 55 हजार 540 हो गयी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,00,79,283 हो गई है जबकि पांच लाख 46 हजार 822 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है और यहां अब तक एक करोड़ 23 लाख 20 हजार 169 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख से अधिक 3,03,462 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
भारत के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 58,886 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 हो गयी है। इस दौरान 32,987 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,64,637  मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 25,874 से बढ़ने से अब 4,21,066 हो गये हैं। इसी अवधि में 257 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,949 हो गयी है। शीर्ष तीन देशों अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना से अब तक 44,84,659 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 93,535 मरीजों की मौत हुयी है।  इसके बाद रूस है, जहां कोरोना वायरस से 44.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 95,010 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.32 लाख के पार पहुंच गयी है और 1,26,684 लोगों की मौत हो चुकी है।  इटली में संक्रमितों की संख्या 34.64 लाख से अधिक हो गई है और 106,799 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 74,420 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 31.20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 30,619 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 27.44 लाख से ज्यादा हो गई है और 75,671 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 23.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 62,519 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 22.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 55,092 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोना वायरस से 22.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,00,211 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 21.54 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 50,860 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान में कोरोना वायरस से 18.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 62,142 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में  संक्रमितों की संख्या 16.46 लाख के पार हो गयी है और 33,063 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से करीब 15.41 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 52,535 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 645,356 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 14,091 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 5,84,395 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इनमें से 8,797 मरीजों की मौत हुयी है।  दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »